श्री साईं सच्चरित्र संदेश

"तुम्हें अपने शुभ अशुभ कर्मो का फल अवश्य ही भोगना चाहिए I यदि भोग अपूर्ण रह गया तो पुनजन्म धारण करना पड़ेगा, इसलिये मृत्यु से यह श्रेयस्कर है कि कुछ काल तक उन्हें सहन कर पूर्व जन्मों के कर्मों का भोग समाप्त कर सदेव के लिये मुक्त हो जाओ" I


"जो मुझे प्रेम से पुकारता है उसके सन्मुख मै अवलिम्ब प्रगट हो जाता हूँ" |

Thursday, June 30, 2022

Saisthanam - 2022

  

साईं स्थानम साईं मंदिर गुलरघाटी रोड नकरौंदा देहरादून में दिनांक 29 व 30  को साईं बाबा की मूर्ति स्थापना के अष्टम स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम किया गया। 


29 को साईं पालकी शोभायात्रा निकाली गई जिसमें स्थानीय भक्तों के द्वारा महिलाओं ने कलश यात्रा में सहयोग प्रतिभाग किया। शोभा यात्रा के मंदिर में पहुचने पर वहां उपस्थित भक्तों ने नारियल फोड़ कर बाबा की पालकी का स्वागत किया जिसमें मंदिर के ट्रस्टी सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। संध्या आरती के पश्चात श्री साईं ज्ञानेश्वरी ग्रन्थ का संगीत मय पारायण जाने माने बाबा के साईं भक्त श्री राकेश जुनेजा जी व उनके साथियों द्वारा किया गया समस्त उपस्थित साईं भक्तों को मंत्र मुग्ध कर इस कार्यक्रम का समापन हुआ तत्पश्चात क्षेत्र विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।

दिनांक 30 को प्रातः 5 बजे बाबा की कांकड़ आरती व मंगल स्नान किया गया । समस्त साईं परिवार को सूक्ष्म जलपान के पश्चात प्रसिद्ध साईं भजन गायक श्री देवेन्द्र रावत जी के द्वारा साईं बाबा के भजनों का गुणगान किया गया समस्त श्रद्धालुओं को भावविभोर कर सबको नृत्य करने के लिए उत्साहित कर दिया। बाबा के भजनों का समस्त भक्तों ने आनन्द लिया। मंदिर में भक्तों व क्षेत्र के समस्त नागरिकों के लिए चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय बृजभूषण गैरोला जी के कर कमलों से हुआ। कुछ समय विधायक जी ने भी बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद साईं भजनों का आनंद लिया। दोपहर  मध्याह्न आरती के पश्चात विशाल भंडारेका आयोजन किया गया विधायक श्री बृजभूषण गैरोला जी ने भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद लिया। 

समस्त कार्य क्रम का संचालन व योगदान  सर्व श्री भरत सिंह नेगी, सतीश सकलानी, मनीष शर्मा, प्रमोद राणा,व विशेष सहयोग  डा राजेश भट्ट तथा विजय शर्मा जी, एडवोकेट राजीव आचार्य,एडवोकेट आर एस राघव, राजेश शुक्ला, आर्किटेक्ट गौरव वर्मा , किशोर गिरी श्रीमति सुरेखा चावला आदि का रहा।

Monday, July 15, 2019

Guru Purnima Celebrations 2019

ऊँ साई राम जी ।
समस्त साँईं परिवार को हार्दिक निमंत्रण है अपने ईष्ट मित्रों सहित कल 16 जुलाई मंगल वार को गुरूपूर्णीमा के अवसर पर बाबा का दुग्धाभीषेक व मंगल स्नान प्रातः 6 बजे से होगा जो भी भक्त गण बाबा के स्नान मे सम्मिलित होना चाहते हैं वे एक शीशी गुलाब  जल व दूध लाने की कृपा करें तथा मंगल स्नान के बाद साई ज्ञानेश्वरी पारायण व साई चरित्र पारायण किया जायेगा 
सभी  उपस्थित भक्तों के लिए नाश्ता प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई है । दोपहर आरती के पश्चात बाबा का विशाल भंडारा साई इच्छा तक है ।

ऊँ साई राम

Friday, April 21, 2017

समस्त साँईं परिवार को साई स्थानम गुलरघाटी रोड नकरौंदा देहरादून में तृतीय स्थापना दिवस का निमंत्रण है ।

ऊँ साई राम जी ।
यह कार्यक्रम  दिनांक  27 मई से 30 मई तक चलेगा ।
कृपया समस्त भक्त गणो से निवेदन है कि  अपना रिजर्वेशन करवाकर  अपनी हाजिरी की  सूचना 9412054471 पर दे दें ताकि  रहने की  व्यवस्था की जा  सके ।
ऊँ साई राम ।

Tuesday, April 11, 2017

ऊँ साई राम जी

बैशाखी  पर्व के  अवसर पर  साई  स्थानम साई मंदिर गुलरघाटी रोड नकरौंदा देहरादून में गुरूवार दिनांक 13 अप्रैल 2017 को दोपहर में विशाल भंडारा किया  जा रहा है । आप सब बाबा के आशीर्वाद से भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें ।



Saturday, December 5, 2015

"महशूर होना पर मगरूर न होना, कामयाबी के लिए कभी चूर 

न होना...मिल जायेगी आपको खुशिया सारी यही पर, सिर्फ साईं जी

से कभी दूर मत होना" ...  प्रेम से बोलो... दिल से बोलो... भक्ति भाव से 

बोलो... "ॐ साईं राम"


Wednesday, October 14, 2015

Shirdi Saibaba Maha Samadhi

बाबा के दिन बृहस्पतिवार के साथ साथ इंग्लिश कैलेंडर के अनुसार बाबा की पुण्य तिथि भी है। अब से 97 वर्ष पूर्व 15 अक्टूबर 1918 को दोपहर २बजकर ३० मिनट पर बाबा ने महासमाधि ली थी। सभी से अनुरोध है कि  साई सत्चरित्र में बाबा की महा समाधी का वर्णन अध्याय 42 और 43- 44 अवश्य पढ़ें।
 
यह वर्ष एक और तरह से भी महत्वपूर्ण है। इस वर्ष हिंदी तिथि के अनुसार भी बाबा का महासमाधि दिवस विजय दशमी, बृहस्पतिवार को ही पड़ रहा है।

 ॐ साई राम

Friday, September 11, 2015

Sai Siddha Mantra






Wednesday, August 26, 2015

श्रावण मास के अवसर पर १७ अगस्त से २७ अगस्त तक साईं स्थानम् साईं मंदिर शिव महापुराण का किया जा रहा है।



दिनाँक २६  अगस्त। पाकिस्तान के बॉर्डर पर आतंकवादियों के साथ लड़ते हुए घायल होने वाले आर्मी के ऑफिसर को सिद्ध पीठ साईं स्थानम् साईं मंदिर गुलारघाटी रोड नकरोंदा में पहुँचने पर महंत अनुपमा गिरी जी द्वारा सम्मानित किया गया। श्रावण  मास के अवसर पर १७ अगस्त से २७ अगस्त तक साईं स्थानम् साईं मंदिर  शिव महापुराण का  किया जा रहा है।  व्यास पीठ से महंत अनुपमा गिरी जी द्वारा आये हुए सभी श्रद्धालुओं को शिव पुराण के महत्व को बताते हुए कहा की आप लोग जिस प्रकार से शान्तिपूर्वक  कर रहे हैं इसमें कहीं कही हमारे देश की सीमाओं पर तैनात मेजर आकाश जैसे जुझारू अफसरों   जवानों का योगदान है ,तभी हम यहाँ बैठ कर शान्ति पूर्वक इस शिव महापुराण श्रवण कर रहे हैं। 


२२ जुलाई २०१५ को पाकिस्तान के तंगधार बॉर्डर पर २६ राजपूत के मेजर आकाश को प्रातः 4 बजे आतंकवादियों के बॉर्डर क्रॉस  करने की सूचना उनके साथ ड्यूटी पर तैनात दो जवानो ने दी होशियारी दिखाते हुए मेजर आकाश ने अपने जवानो को निर्देश दिया की आतंकवादियों को अपनी पोस्ट तक आने के लिए समय लगेगा इसके लिए उन्हें उनकी पूरी  जानकारी मिलने तक इन्तज़ार करना पड़ेगा। सायं लगभग बजे मेजर आकाश को  उनके यूनिट के सी ने आतंकवादियों की लोकेशन के बारे में बताया की  जिस पोस्ट की ओर वे  लाइन ऑफ़ कंट्रोल क्रॉस करके   रहे हैं वहाँ पर जा कर मोर्चा संभालो।